---Advertisement---

महिला दिवस 8 को मंईंया सम्मान योजना के लाभुकों को मिलेगी 7500,CM की हरी झंडी,किसी का नाम नहीं कटा

On: March 7, 2025 1:57 PM
---Advertisement---

रांची: महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को झारखंड सरकार बल्ले बल्ले करने वाली है। मंईंया सम्मान योजना की तीन किस्त की राशि 7500 हजार रुपए देने की हरी झंडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दी है। इस संदर्भ में सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान भी आ गया है।

मंत्री चमरा लिंडा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी के लाभुकों के खाते में पैसे भेजने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दिया है।

साथ ही मंत्री ने कहा कि 56 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जाएंगे।अभी किसी का भी नाम भी नहीं काटा गया है.आगे बाद में इसमें विचार किया जाएगा।फिलहाल महिला दिवस पर सरकार की ओर से सभी को तोहफा भेजा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब लाख 61000 हजार से अधिक मं सम्मान योजना की लाभुकों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा.साथ ही मंत्री ने कहा कि 56 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जाएंगे. अभी किसी का भी नाम भी नहीं काटा गया है.आगे बाद में इसमें विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 56 लाख 61000 हजार से अधिक मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि एक साथ योजना की तीन किस्त सभी के खाते में भेजे जाएंगे. बता दें कि दिसंबर के बाद जनवरी फरवरी और मार्च की राशि किसी भी लाभुकों के खाते में नहीं गई थी, जो अब एक साथ भेजी जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now