---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में शादी में शामिल होने गए तीन लापता नागरिकों की नाले में मिली लाश, आतंकी साजिश की आशंका

On: March 8, 2025 3:24 PM
---Advertisement---

कठुआ: कठुआ में शादी में शामिल होने गए तीन लापता नागरिकों के शव एक नाले से बरामद किए गए हैं। जिले के लोहाई मल्हार इलाके में सेना तीनों के लापता होने के बाद से ही तलाशी अभियान चला रही थी। जिले के ऊंचे इलाकों में एक नाले के पास सुरक्षाबलों ने ड्रोन के जरिए तीनों लापता लोगों के शव देखे।

अधिकारियों ने बताया कि मरहून निवासी दर्शन सिंह (40), योगेश सिंह (32) और देहोटा निवासी वरूण सिंह (15) 5 मार्च को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक शादी समारोह से लौटते वक्त गायब हो गए थे।पुलिस इस एंगल की जांच में अभी भी जुटी है कि तीनों की मौत नाले में डूबने से हुई है या फिर इनकी हत्या की गई है।

इससे इससे पहले बुधवार रात को करीब साढ़े 8 बजे मल्हार के मोड़ा दलालू में दो संदिग्ध देखें गए थे। जिसके बाद तीनों की तलाशी के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त अभियान चलाया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह

विधायक पूर्णिमा साहू सीएम हेमंत की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मिली

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी