राष्ट्रिय

देश को मिली पहली रैपिड रेल की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड वार्ता

एजेंसी: आज देश को पहली रैपिड रेल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की सौगात मिल गई है। पहले चरण के तहत साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक चलने वाली ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहें।

प्रधानमंत्री ने भी की यात्रा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का पहला चरण 17 किलोमीटर लंबा है। अब यात्रीगण गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने सफर भी किया, इस दौरान बच्चों से बातचीत करते हुए भी नजर आए। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का ट्रेन का किराया 50 रूपए रखा गया है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।