गुमला में कुएं से मिला व्यक्ति का शव: तीन दिन पहले आया था परिचित के यहां, बकरी चराने निकला था घर से बाहर
![]()
गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के खेताली बरटोली निवासी 45 वर्षीय जेम्स एक्का की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. वह तीन दिन पहले रायडीह थाना क्षेत्र के रंगोला डुंबरटोली स्थित अपने जीजा जोसेफ एक्का के घर आया था. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे जेम्स एक्का अपने घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने निकला था. शाम तक सभी बकरियां घर लौट आईं, लेकिन जेम्स नहीं लौटा। जब वह रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. रात करीब 12 बजे कुबीटोला स्थित एक कुएं में उसका शव मिला। परिजनों ने आनन-फानन में शव को कुएं से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची रायडीह थाना पुलिस ने शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि कुएं में पैर फिसलने से डूबने से जेम्स एक्का की मौत हो गयी होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी. मृतक खेती का काम करता था।
Source link
