---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘हमजा अली’ के किरदार में रणवीर सिंह ने मचाया गदर

On: March 7, 2026 12:45 PM
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Trailer: पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। फिल्म के एक्शन और दमदार कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके करीब तीन महीने बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की दमदार मौजूदगी देखने को मिल रही है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई है और कई फैंस इसे पहले से ही संभावित ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

ट्रेलर में एक बार फिर रणवीर सिंह अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे एक गुप्त मिशन पर निकले रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो ‘हमजा अली’ नाम के गैंगस्टर का रूप धारण कर दुश्मन देश के आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, सस्पेंस और देशभक्ति से भरपूर कहानी की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

ईद पर रिलीज की तैयारी

मेकर्स ने फिल्म को ईद के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है। विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान काफी सकारात्मक बताए जा रहे हैं।

सेंसर बोर्ड से मंजूरी का इंतजार

हालांकि भारत में फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ी चुनौती सामने है। अभी तक फिल्म को Central Board of Film Certification (CBFC) से सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
पिछले कुछ समय में कई फिल्मों को सेंसर बोर्ड के कारण देरी और कट्स का सामना करना पड़ा है।

पहली फिल्म में दिखाए गए हिंसक दृश्यों को लेकर काफी बहस छिड़ी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सीक्वल में भी एक्शन और हिंसा का स्तर काफी ऊंचा हो सकता है। यही वजह है कि अब सभी की नजरें सेंसर बोर्ड के फैसले पर टिकी हैं कि फिल्म को बिना बड़े बदलाव के मंजूरी मिलती है या इसमें कुछ कट्स लगाए जाते हैं।

फिलहाल ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से इतना तय है कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है और रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now