

चतरा :कुंदा थाना क्षेत्र में एक पिता ने ही अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घोर पाप की घटना को अंजाम दिया और उसके कुकृत्य से जब नाबालिग खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई तो घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। इस बात की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने कमरे का ताला तोड़कर पुलिस को सूचित किया और पुलिस की मदद से पीड़िता पुत्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने पिता को पकड़ कर जमकर पीटा उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली।पीड़िता की मां की उसके जन्म के डेढ़ साल बाद ही मौत हो गयी थी।तब से नाना-मामा की देख रेख में उसका पालन पोषण हुआ।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




