July 26, 2026

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ चार दिवसीय चैती छठ का समापन,श्रद्धालु उमड़े

IMG-20240415-WA0363.jpg

जमशेदपुर: सोमवार की सुबह टेल्को क्षेत्र के जेम्को छठ घाट में महापर्व के अवसर पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया जेम्को छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। जहां व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।

छठ घाट समिति के अध्यक्ष अनिल प्रकाश ने बताया की या महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है। और इस घाट में छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था हर साल की जाती है।

व्रत धारी के अनुसार चैती छठ कार्तिक छठ से ज्यादा कठिन होता है कारण यह है की कार्तिक छठ के समय मौसम ठंडा रहता है जबकि चैती छठ के में गर्मी ज्यादा रहती है इस दौरान कुछ व्रत धारी दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचे जहां उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पति और बच्चों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था।

सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ संपन्न हुआ।

मौके पर उपस्थित अनिल प्रकाश, करनदीप सिंह, मेजो , कंचन, महेश प्रसाद, प्रभात, दिलीप वह अन्य उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।