July 26, 2026

आभूषण चोरी और खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा, 65 लाख रुपये की चोरी में भी शामिल था गिरोह

1200-675-27237454-thumbnail-16x9-chori.jpg

रांची में आभूषण चोरी गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस हिरासत में आरोपी (ईटीवी भारत)

रांची: राजधानी रांची में आभूषण दुकानों से लाखों रुपये के आभूषण चुराने और फिर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला

रांची सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि 10 जून 2026 की रात बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित पीपी ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई थी. चोर एक दुकान से करीब 65 लाख रुपये के आभूषण और 6 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये थे. इस मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 271/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गयी.

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य पूर्वी सिंहभूम में छिपे हुए हैं और रांची और पूर्वी सिंहभूम में एक और बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. जहां कार्रवाई के दौरान पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर थाना क्षेत्र से अमित कुमार सिंह उर्फ ​​अमित कुमार सिंगारी और रजनीश लाल को गिरफ्तार किया गया.

रांची में आभूषण चोरी गिरोह का भंडाफोड़

छापेमारी में आभूषण बरामद (ईटीवी भारत)

कई जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रांची और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न घरों और आभूषण दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरी के आभूषण की खरीद-फरोख्त करते थे. पुलिस के मुताबिक मार्च-अप्रैल और जून 2026 के दौरान मेसरा ओपी क्षेत्र के आभूषण दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता सामने आयी है.

इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो स्मार्टफोन और भारी मात्रा में चोरी की चांदी धातु के आभूषण बरामद किए हैं. इनमें अंगूठियां, लॉकेट, पायल, बिछिया, कंगन, चेन, ताबीज, बच्चों के आभूषण और अन्य सामान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: रांची की नगड़ी पुलिस ने चांदी के आभूषण चोरी का किया खुलासा, आरोपी को जमशेदपुर से किया गिरफ्तार।

रांची में ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुकान की छत और लोहे की जाली काटकर लाखों के गहने चोरी।

नामकुम में चोरी के तीन मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण बरामद

Source link

ख़बर को शेयर करें।