---Advertisement---

इस तारीख को खाते में आएंगे पीएम किसान ‌योजना की 22वीं किस्त के पैसे, सरकार ने किया ऐलान

On: March 11, 2026 4:14 PM
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। अब इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम किसान के आधिकारिक अकाउंट के जरिए साझा की है।

सरकार की ओर से किए गए पोस्ट में बताया गया है कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 22वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

साल में मिलते हैं 6000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि तीन बराबर किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है। यानी हर चार महीने पर किसानों को 2000 रुपये की किस्त मिलती है। इस तरह साल भर में कुल तीन बार यह रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

कुछ किसानों को नहीं मिल सकती किस्त

हालांकि हर बार की तरह इस बार भी कुछ किसानों के खाते में पैसे नहीं पहुंच सकते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे दस्तावेजों में गड़बड़ी, आधार या बैंक खाते की जानकारी अधूरी होना या अन्य तकनीकी वजहें। सरकार ने पहले भी योजना की समीक्षा के दौरान करीब 30 लाख से ज्यादा अपात्र नाम सूची से हटा दिए थे, जिसके कारण पिछली यानी 21वीं किस्त का लाभ भी कई किसानों को नहीं मिल पाया था।

ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

अगर कोई किसान यह जानना चाहता है कि उसका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो वह ऑनलाइन तरीके से इसकी जांच कर सकता है। इसके लिए किसान को PM Kisan Portal पर जाना होगा। इसके बाद Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरते ही उस गांव के सभी लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी, जिसमें किसान आसानी से अपना नाम देख सकते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now