---Advertisement---

बाबा की नगरी देवघर के लिए केतार से एक दर्जन कावरियां संघ का जत्था को मुखिया ने किया रवाना

On: July 25, 2024 11:36 AM
---Advertisement---

सुरज वर्मा

केतार(गढ़वा):– सावन प्रारंभ होते ही क्षेत्र से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना होने लगा है। केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर पंचायत से गुरुवार को भास्कर क्लब कांवरिया संघ का जत्था बाबा की नगरी देवघर के लिए रवाना हुए। जाने से पहले कांवरियों ने सूर्य नारायण वन मंदिर व केतार भगवती चतुर्भुजी मंदिर में दर्शन कर मत्था टेका। फिर बोल बम के नारे के साथ बाबा नगरी को प्रस्थान हुए। इस दौरान मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने भगवा ध्वज दिखाकर एक दर्जन कांवरिया संघ का जत्था को रवाना किया।साथ ही द्रव्य सहयोग भी किया। बाबा धाम के लिए रवाना होने वाले कांवरिया संघ के लोगों ने बताया कि केसरिया रंग का वस्त्र धारण कर बाबा को जलाभिषेक करने करने के लिए दर्जनों की संख्या में प्रस्थान कर रहे हैं। बाबा का जलाभिषेक करने के बाद आसपास के सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद पुनः अपने घर वापस लौटेंगे। बाबा धाम जाने वालों में विनोद प्रसाद कमलापुरी, बिंदु प्रसाद, ओमनारायण गुप्ता ,शंभू साह, मनीष कमलापुरी, मंटू प्रसाद ,धर्मेंद्र चंद्रवंशी ,दिपाकर कुमार, पीयूष कुमार, महेंद्र यादव आदि का नाम शामिल हैं।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें