---Advertisement---

महिला से चेन जिउतिया छीन भाग रहे उचक्कों का पीछा पति ने 5 कि०मी० तक की,100 नंबर पर फोन,नो रिस्पांस

On: October 13, 2024 2:33 PM
---Advertisement---

पूजा में सुरक्षा देने का पुलिस का दावा खोखला:विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो पारडीह ऊपर बस्ती के रहने वाले शिक्षक ब्रजेश नारायण प्रसाद अपनी पत्नी नीरा नारायण प्रसाद के साथ रविवार को सवेरे स्कूटी गाड़ी से मानगो पारडीह से साकची जा रहे थे । एमजीएम हॉस्पिटल के बाद के गोल चक्कर के समीप सीबीजेड गाड़ी से सामने आकर दो लड़के खड़ा हो गए ब्रजेश प्रसाद बगल से निकलकर शीतला मंदिर की ओर आगे बढ़ने लगे कुछ दूर जाने के बाद अचानक पीछे से आकर दोनों लड़के जिसमें एक हेलमेट पहना हुआ था। उनकी पत्नी नीरा प्रसाद के गले से सोने का चैन और सोने का जूतियां छीनकर भाग गए ।

छिनतई की घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ब्रजेश नारायण प्रसाद के घर जाकर मामले की जानकारी लिया ब्रजेश नारायण प्रसाद ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की छिनतई के बाद अपराधी शीतला मंदिर होते हुए नया नागरमल दुकान के रास्ते से पुराना जेल के समीप होते हुए पुराने कोर्ट के पास पहुंचे। उसके बाद मरीन ड्राइव पकड़ कर रवाना हो गया। ब्रजेश नारायण प्रसाद अपराधियों का लगभग पांच किलोमीटर तक पीछा किया और बीच रास्ते में उनकी पत्नी बार-बार पुलिस के द्वारा उपलब्ध कराई गई 100 नंबर में फोन कर रही थी। पत्नी को लग रहा था कि 100 नंबर में अगर फोन लग जाएगा तो अपराधी आसानी से पकड़े जाएंगे लेकिन फोन उठाना तो दूर 100 नंबर में फोन लगा तक नहीं यह कहते हुए पत्नी भाजपा नेता विकास सिंह के सामने फफक कर रो पड़ी ।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रशासन के पूजा के समय 24 घंटा सुरक्षा देने वाले दावे को खोखला बताते हुए कहा कि अपराध हर सीमाओं को लग गया है कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं है कब किसके साथ क्या घटना घट जाए इसकी गारंटी नहीं है।

विकास सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को देखकर मामले का उद्वेभेदन करने का प्रयास करवाया जाएगा ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न