झारखंड

बुंडू में भीषण सड़क दुर्घटना में 4 आदिवासियों की मौत एवं एक दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना बेहद दुखद – सुफल महतो

ख़बर को शेयर करें

बुंडू :- गोसाईंडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत एवं एक दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप में घायल होने की घटना पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए,घायलों को पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था की गारंटी करने एवं मृतकों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।
ज्ञातव्य है कि आदिवासी रैली में शामिल होने के लिए आ रहे सवारी गाड़ी के पलटने से यह दुखद घटना घटी। इस घटना से शोक की लहर फ़ैल गई।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।