---Advertisement---

ऑनलाइन गेमिंग की लत में हत्यारा बना बेटा, मां पर पेचकस और सिलेंडर से वार कर उतारा मौत के घाट

On: October 7, 2025 10:09 AM
---Advertisement---

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम की लत ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। बाबूखेड़ा यादव गांव में तीन दिन पहले हुई एक दर्दनाक घटना में, एक युवक ने अपनी मां को निर्मम हत्या के घाट उतार दिया। इस युवक निखिल यादव को पुलिस ने सोमवार को फतेहपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, निखिल को ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग की लत थी, 50 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन कर चुका था और कर्ज में डूबा हुआ था, जब मां से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई तो मदद न मिलने पर गुस्से में उसने यह घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना का विवरण

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल के मुताबिक, यह घटना 3 अक्टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। डेयरी संचालक रमेश यादव की पत्नी रेनू यादव उस वक्त घर पर अकेली थीं। तभी उनके मझले बेटे निखिल ने पेचकस और सिलेंडर से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। कमरे में महिला का शव खून से लथपथ मिला। हत्या के बाद पिता और मामा को झूठी कहानी सुनाई कि घर में घुसे बदमाशों ने हत्या की, निखिल घटना के बाद फतेहपुर भाग गया था, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को पकड़ा और जेवर बरामद किए

मानसिक दबाव और आर्थिक संकट

पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि निखिल को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी, जिसके चलते वह लगातार पैसे की मांग में लगा था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड से भी गेमिंग के लिए धन मांगा था, लेकिन मदद नहीं मिलने पर तनाव और बढ़ गया था। मृतका की बहन ने बताया कि निखिल ने कई दोस्तों से भी उधार मांगने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहा।डीसीपी ने बताया कि निखिल से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी अभी बाकी है और हत्या के कारणों की जांच जारी है।

यह मामला ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और उसके दुष्परिणामों की एक गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।पूरी घटना न केवल एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि साइबर दुनिया के खतरों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को भी रेखांकित करती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा, हालत गंभीर

जज के सामने महिला ने लहराया चाकू, अधिवक्ता को धमकाया; पुलिस ने हिरासत में लिया