---Advertisement---

संसद का मानसून सत्र आज से, इन मुद्दों को लेकर हो सकता है हंगामा

On: July 21, 2025 3:21 AM
---Advertisement---

Monsoon Session 2025: संसद का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। कुल 32 दिन में 18 बैठकें, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। केंद्र सरकार 8 नए बिल पेश करेगी, 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगा। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी मीडिया को संबोधित करेंगे और देश के नाम संदेश जारी करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता है। रविवार को सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष ने इसके संकेत दे दिए है।

इन मुद्दों पर हंगामे के आसार

बता दें कि इस मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। इस मानसून सत्र में विपक्ष पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, डोनाल्ड ट्रंप, अहमदाबाद प्लेन हादसा, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम आदि मुद्दों पर सरकार को घेरेगा। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी विपक्ष को बड़ा मुद्दा दिया है. चुनाव आयोग के काम काज पर की गई सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को विपक्ष ने लपक लिया है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष को यह बड़ा मुद्दा मिला है। कुल मिलाकर मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है।

ये अहम विधेयक होंगे पेश

भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, जियोहेरिटेज साइट्स और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खनिज और खनन (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद