श्रावणी मेले की सबसे खास तैयारी! देवघर का टेंट सिटी बनेगा भक्तों का नया ठिकाना
श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी तैयार (ईटीवी भारत)
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला को लेकर पूरे देवघर में तैयारी अंतिम चरण में है. सड़क, रेलवे स्टेशन और बाबा मंदिर परिसर के आसपास सौंदर्यीकरण और साज-सज्जा का काम लगभग पूरा हो चुका है. वहीं, इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं के ठहरने और आराम की व्यवस्था के लिए देवघर में भव्य टेंट सिटी तैयार की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने जा रही है.
श्रद्धालुओं के लिए आवास की बेहतर व्यवस्था
कोठिया, बाघमारा और शिवलोक परिसर में करीब तीन से चार किलोमीटर के दायरे में बड़े पैमाने पर टेंट सिटी विकसित की जा रही है. यहां डुप्लेक्स टेंट, हॉलनुमा टेंट समेत कई तरह के आवासीय टेंट बनाए जा रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह टेंट सिटी न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ा रही है बल्कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवास व्यवस्था भी प्रदान करेगी।
श्रावणी मेले के लिए टेंट सिटी तैयार (ईटीवी भारत)
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
टेंट निर्माण और साज-सज्जा का काम देख रहे ठेकेदार स्नेहाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि सरकारी और निजी दोनों स्तरों पर टेंट तैयार किये जा रहे हैं. सरकारी टेंट में श्रद्धालु मुफ्त में रह सकेंगे, जबकि निजी टेंट में तय शुल्क के साथ आवास की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मुफ़्त या कम कीमत पर बेहतर पहुँच
स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंट सिटी की व्यवस्था से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. श्रद्धालु होटल का अधिक किराया चुकाने के बजाय कम कीमत पर या मुफ्त में बेहतर सुविधाओं में रात भर रुक सकेंगे। खासकर बरसात के मौसम को देखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे.
टेंट सिटी में स्वयंसेवक और सुरक्षा गार्ड तैनात
जिला प्रशासन के मुताबिक, 25 जुलाई तक सभी टेंट और पंडाल पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. इसके बाद बिजली, शौचालय, बिस्तर, पेयजल समेत अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इसके साथ ही टेंट सिटी में स्वयंसेवकों और सुरक्षा गार्डों को भी तैनात किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनके सामानों की निगरानी भी की जा सके.
हर साल की तरह इस बार भी श्रावणी मेले के दौरान करीब एक महीने तक टेंट सिटी श्रद्धालुओं के ठहरने का मुख्य केंद्र रहेगा. अब सबकी नजर इस पर होगी कि इस साल की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं और उन्हें कितनी बेहतर सुविधाएं मिलती हैं.
ये भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: 28 जुलाई तक पूरी हो जाएंगी तैयारियां, एआई कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
श्रावणी मेला की तैयारियों पर सांसद निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल, कहा- 7 साल से नहीं हुई श्राइन बोर्ड की बैठक
श्रावणी मेले में ‘डबल डेकर’ वाहनों का खतरा बरकरार, आदेश के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे अस्थायी ढांचे वाले वाहन
