---Advertisement---

मां ने 2 बेटों को कुएं में फेंका, फिर तीसरे को सीने से लगाकर कूद गई, तीनों बच्चों की मौत; खुद रस्सी के सहारे बाहर आ गई

On: March 12, 2026 11:38 AM
---Advertisement---

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिला से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सनावद थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंककर उनकी जान ले ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और लोगों के बीच गहरा आक्रोश व हैरानी देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्राम मलगांव और भोमवाड़ा के बीच स्थित एक खेत में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान नानी बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने दो साल के बेटे अर्जुन और चार साल के बेटे करण को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने महज 15 दिन के नवजात शिशु को सीने से लगाकर खुद भी कुएं में छलांग लगा दी।
हालांकि किस्मत का अजीब खेल देखिए कि महिला की जान बच गई, जबकि तीनों मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नानी बाई को तैरना आता था। कुएं में गिरने के बाद उसने रस्सी और सीढ़ी की मदद से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से तीनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

महिला के पति कालू ने पुलिस को बताया कि वह खेत में गेहूं काटने के लिए मजदूरी करता है। बुधवार सुबह वह काम पर चला गया था। उसके अनुसार सुबह घर से निकलते समय पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था।

फिलहाल पुलिस आसपास के मजदूरों और  माता-पिता से पूछताछ कर रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now