मध्य प्रदेश

दूसरे के बिस्तर पर सोया था छात्र, शिक्षक ने बेरहमी से पीटा; दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा मासूम; VIDEO वायरल

ख़बर को शेयर करें

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित एक गुरूकुल से बेरहमी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक छात्र को शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है। मामला महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान (गुरुकुल) का है, जहां एक छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र को सिर्फ इस बात पर सजा दी गई कि वह किसी अन्य विद्यार्थी के बिस्तर पर सो गया था। आरोप है कि इस मामूली बात पर शिक्षक दत्तादास शेवडे ने आपा खो दिया और छात्र को डंडों से पीट डाला। छात्र दर्द से चीख रहा था, लेकिन शिक्षक को तरस नहीं आया।बताया जा रहा है कि पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि छात्र को गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। आरोपी सामवेद राणायनी शाखा में पदस्थ है और उसके पास वार्डन की भी जिम्मेदारी है।

https://twitter.com/i/status/2035528412861956120


इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, क्या अनुशासन के नाम पर इस तरह की हिंसा को जायज ठहराया जा सकता है? शिक्षा संस्थानों में जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात होती है, वहां इस तरह की घटनाएं व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं।

घटना के दौरान उसी कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो सामने आते ही मामला तेजी से फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद भी संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह प्रतिष्ठान भारत सरकार के अधीन संचालित आवासीय संस्थान है, जहां वैदिक शिक्षा दी जाती है। देशभर से छात्र यहां अध्ययन के लिए आते हैं और परिसर में ही रहते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।