---Advertisement---

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, चाकू से गला रेतकर उतारा मौत के घाट

On: March 27, 2025 2:27 PM
---Advertisement---

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। भुरकुंडा फोरलेन एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे युवक की लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने भुरकुंडा पुलिस को सूचना दी है। मृतक की पहचान दीपक पासवान के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि दीपक की पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसकी तीन बेटियां है। 10 दिन पहले ही दीपक की दूसरी शादी हुई थी। वो फिलहाल गोरखपुर में रहता था। होली पर भुरकुंडा वापस आया था।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के पिता के अनुसार, दीपक मोबाइल खरीदने के लिए बुधवार की शाम बाजार गया था, इसके बाद रात में नहीं लौटा था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। सुबह हत्या की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हत्या का कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़:हाथियों का तांडव,तीन को रौंदा, मौत,दहशत में ग्रामीण,वन विभाग बोला!

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

VIDEO: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, सभी निलंबित

रामगढ़ में मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की