---Advertisement---

नामदाबस्ती के नए प्रधान ने संभाला चार्ज, बदला गया निशान साहेब का चोला

On: August 25, 2024 3:54 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नए प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह ने रविवार को विधिवत चार्ज संभाला. पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह बोझा से उन्होंने प्रभार लिया. इसी के साथ ही नए प्रधान की प्रधानगी में पहली बार निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा की गई.

मौके पर स्थानीय संगत भी मौजूद रही और दलजीत सिंह के साथ सेवा में हाथ बढ़ाये. निशान साहेब को बसंती रंग का चोला चढ़ाया गया है. यह सेवा कुलवंत सिंह चोना परिवार की ओर से की गई थी. चोला बदलने से पूर्व अरदास हुई और संगत के बीच मिष्टान प्रसाद का वितरण किया गया. सतनाम वाहेगुरु के जाप से गुरुद्वारा के आसपास का इलाका गूंज उठा.

इस दौरान परमजीत सिंह बोझा, प्रताप सिंह, सतपाल सिंह, राजा सिंह, बलबीर सिंह, नौजवान सभा के प्रधान त्रिलोक सिंह, जसपाल सिंह, अनिल सिंह, अनमोल सिंह, हरमन सिंह, रंजीत सिंह, सूरज सिंह, गुरदीप सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय संगत मौजूद रही.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श