---Advertisement---

नए एसपी दीपक पांडे ने देश के महान संत श्री जियर स्वामी जी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद, कहा: सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया जाएगा

On: September 12, 2023 11:33 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- गढ़वा जिले के नव पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध श्री बंशीधर मंदिर दर्शन करने के बाद प्रखंड के पाल्हे जतपुरा गांव में देश के महान पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के चातुर्मास्य स्थल पर पहुंचे। यहां दीपक कुमार पांडेय ने श्री स्वामी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ल, सचिव अनीश कुमार शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, उमेश शुक्ल, धर्मेंद्र चौबे, नवनीत शुक्ल, आचार्य नरसिंह नारायण शुक्ल, आदि ने एसपी को शॉल ओढ़ा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ में जितना अधिक सहयोग हो सकेगा मैं करूंगा। सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया जाएगा। एसपी ने कहा कि श्री स्वामी जी का इस क्षेत्र में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होना गढ़वा जिला वासियों के लिए बहुत बड़ा धार्मिक उपलब्धि है। मौके पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, प्रशांत चौबे, दीपक शुक्ल,धर्मेंद्र चौबे नीलू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।

 

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए