

धनबाद डेस्क।। धनबाद के बरवाअड्डा में शनिवार को टीकाकरण के बाद नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम गठित कर दी है।
बरवाअड्डा के रहने वाले टिंकू अपनी दो माह की बेटी राधिका को टीका लगाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र लाए थे। टिंकू ने बताया कि यहां पर नर्स ने गलत तरीके से टीका लगा दिया था। इसके बाद बच्ची काफी दर्द से छटपटाने लगी। इसके बाद वह अचेत होती चली गई, और उसने दम तोड़ दिया।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026




