कर्नाटक

Confident Group के मालिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, IT रेड से डरकर उठाया भयानक कदम

ख़बर को शेयर करें

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। शहर के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी और कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक सीजे रॉय ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई, जब आयकर विभाग की टीम उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।


घटना बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास लैंगफोर्ड रोड स्थित एक परिसर की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आयकर अधिकारियों की कार्रवाई के दौरान सीजे रॉय कथित रूप से मानसिक दबाव में आ गए और अधिकारियों के सामने ही अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


टैक्स चोरी के आरोप में चल रही थी कार्रवाई


सूत्रों के मुताबिक, कॉन्फिडेंट ग्रुप पर बड़े पैमाने पर आयकर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप थे। इन्हीं आरोपों के आधार पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह अचानक छापेमारी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि जांच का दायरा करोड़ों नहीं बल्कि हजारों करोड़ रुपये की संपत्तियों और लेन-देन तक फैला हुआ था।


देश-विदेश में फैला था कारोबार


सीजे रॉय रियल एस्टेट की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे। उनका कॉन्फिडेंट ग्रुप भारत के कई शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी प्रोजेक्ट्स चला रहा था। उन्होंने रिहायशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के जरिए बड़ी पहचान बनाई थी। उनकी अचानक मौत की खबर से बिजनेस जगत में शोक और हैरानी दोनों का माहौल है।


जांच के कई पहलुओं पर नजर


घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आयकर विभाग की टीमों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण था। वहीं, आयकर विभाग ने कहा है कि जांच प्रक्रिया कानून के तहत की जा रही थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।