---Advertisement---

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, ई-मेल से भेजी गई थी धमकी

On: December 9, 2023 4:42 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

छतरपुर (मध्यप्रदेश):- 19 अक्टूबर 2023 को ई-मेल भेज कर, बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगे गए थे। मामला संवेदनशील होने के कारण बमीठा थाने में 20 अक्टूबर 2023 को धारा 387 और 507 के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। 22 अक्टूबर 2023 को दोबारा ई-मेल भेजकर टाइम खत्म होने की धमकी दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा साइबर सेल के माध्यम से प्रादेशिक नोडल एजेंसी को पत्राचार कर राष्ट्रीय अनुसंधान अभिकरण के माध्यम से इंटरपोल की मदद ली गई। इसके बाद ई-मेल भेजने वाले की पहचान, शंकरडीहा ग्राम, जिला नालंदा (बिहार) निवासी की पहचान कर पुलिस टीम को भेज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइलों को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार