---Advertisement---

राज्य के सात जिलों में 10 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण की होगी शुरुआत

On: December 6, 2023 1:58 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

राज्य के सात जिलों बोकारो, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, रामगढ़ और साहिबगंज में 10 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जायेगा. इस अभियान में नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक के लाखों बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जायेगी. भारत को वर्ष 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन भारत के पड़ोसी पाकिस्तान-अफगानिस्तान जैसे देशों में अभी भी इसका वायरस मौजूद है. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर उससे बचाव के लिये भारत में सतर्कता बरती जा रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड, आइसी सेल के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ लाल मांझी ने बताया कि अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जायेगी. सहिया वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से यह अभियान चलाया जायेगा. अभियान को सफल बनाने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार का सहारा लिया जा रहा है, इसके लिये हार्डिंग, पोस्टर, फलैक्स, बैनर और नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता फैलायी जा रही है. पोलियो बूथ के अलावा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जायेगा.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी