ओडिशाखासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

हाथी की मौत पर लापरवाही बरतने वाले बामरा वन्य जीव प्रभाग के फिल्ड स्टाफ रोहित कुजुर की सेवा समाप्त

ख़बर को शेयर करें

आरटीआई एक्टिविस्ट कृतिवास मंडल के शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर:आरटीआई कार्यकर्ताओं संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल के द्वारा पर्यावरण मंत्रालय वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत
सरकार के वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाया गया था कि
ओडीसा के सुंदरगढ़ ज़िले में 04/09/2025 (गुरूवार) को रेलवे और वन विभाग के घोर लापरवाही के चलते चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सुनाखान और सागरा रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन में खूंटा नंबर 453/23/25 के पास भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक जंगली मादा हाथी की सुबह मौत हो गई थी

श्री मंडल ने कहा था कि
उच्च स्तरीय जांच करवा कर लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के डीएफओ विक्रम देव पटनायक,रेंजर और रेलवे के अधिकारियों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई किया जाय तो

उपरोक्त मामले में डिप्युटी सेक्रेटरी उड़िसा सरकार के द्वारा दुर्घटना स्थल के निरीक्षण में पाया गया कि एआई कैमरा घटना स्थल से 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है एआई कैमरा आधारित निगरानी प्रणालीयों पर पर्याप्त खर्च करने के बावजूद और कंट्रोल रूम मे संबंधित व्यक्ति की लापरवाही व बामरा वन्य जीव क्षेत्र के कर्मचारी नियमित रूप से हाथियों की गतिविधियों पर नजर नहीं रखने के कारण एक अनमोल जीवन का नुक़सान हुआ है और इस लापरवाही के कारण बामरा वन्य जीव प्रभाग के फिल्ड स्टाफ रोहित कुजुर की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गई है ।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।