---Advertisement---

श्री शनि देव मंदिर का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़

On: June 7, 2024 7:10 PM
---Advertisement---

महंत श्री श्री शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित बाल योगेश्वर स्वामी शनि देव जी महाराज हुए शामिल

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– अनुमंडल मुख्यालय के बगल में स्थित अहिपुरवा बाकी नदी के किनारे अवस्थित शनिदेव मंदिर में शुक्रवार को मंदिर का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शनि देव मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर श्री शनि देव धर्मार्थ आश्रम कमेटी की ओर से साफ सफाई कर मंदिर परिसर को रंगीन रोशन,फूल मालाओं से सजाया गया था। प्रातः कालीन शुभ मुहूर्त में शनि भगवान की आदमकत प्रतिमा को पंचतत्व से स्नानादि करवा कर तेल से अभिषेक किया गया। बाद में मुख्य प्रतिमा का श्रंगार कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। स्थापना दिवस के उपलक्ष पर आए महंत श्री श्री शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित बाल योगेश्वर स्वामी शनि देव जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत टी पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कराया गया। मुख्य यजमान दिनेश पांडेय द्वारा शनि भगवान की मंगला आरती उतार कर प्रसादी का भोग लगाया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शनि भगवान के समक्ष तेल, सिंदूर, नारियल, मेवा का प्रसाद चढ़कर शनि भगवान के चरणों में शीश झुका कर मन्नते मांगी। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था। वहीं रात्रि में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया।

अखंड कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू ने दीप प्रज्वलित विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि शनि मंदिर का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। भंडारे का आयोजन किया गया था।

जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कमेटी के सभी सदस्यों को सहृदय धन्यवाद दिया है। मौके पर गुलाब पासवान, अशोक चंद्रवंशी, प्रदीप रवि, खखनू पासवान, रवि रंजन त्रिपाठी, डॉ मुनेश्वर तिवारी, उदय नारायण सिंह, अशोक तिवारी, सुभाष पासवान, योगेंद्र तिवारी, मिथिलेश तिवारी, सुजीत कुमार,मनीष कुमार,विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now