---Advertisement---

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, आसमान में दिखेगा ‘ब्लड मून’

On: March 10, 2025 4:54 AM
---Advertisement---

Chandra Grahan 2025: 14 मार्च 2025 को आसमान में ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन साल 2025 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ये एक ऐसी दुर्लभ घटना है जो कई सालों में एक ही बार घटित होती है। ब्लड मून का मतलब है लाल चमक वाला चांद। यह ब्लड मून पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान होता है। पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है। इससे चंद्रमा सूर्य की रोशनी से काफी हद तक या पूर्ण रूप से छिप जाता है। इस साल होली पर 65 मिनट के लिए ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 09:29 बजे से होगी और समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगी। इसी बीच 14 मार्च को सुबह 11:29 मिनट से लेकर दोपहर 1:01 मिनट तक ‘ब्लड मून’ दिखाई देगा। इस समय चंद्र देव 65 मिनट तक लाल रंग के नजर आएंगे। चंद्र ग्रहण के समय भारत में दिन रहेगा इस वजह से यहां ब्लड मून का नजारा नहीं देख पाएंगे। ये ब्लड मून ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अधिकांश अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया के शहरों में देखा जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

राहुल बच्चा हत्याकांड:मुख्य आरोपी शब्बे की पुलिस से मुठभेड़,पैर में लगी गोली, गिरफ्तार