---Advertisement---

जबलपुर में नर्मदा नदी से बरामद हुआ मझिआंव के युवक का कंकाल, 2 माह से था लापता

On: December 20, 2025 11:08 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा: मझिआंव थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी रामा पासवान के लगभग 20 वर्षीय पुत्र राजू पासवान का शव मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी से बरामद किया गया है। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण केवल कंकाल ही शेष रह गया था। जबलपुर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके उपरांत परिजनों ने वहीं अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजनों के अनुसार राजू पासवान करीब दो माह पूर्व अपने पिता के साथ मजदूरी करने जबलपुर गया था। बीते 26 नवंबर को काम के दौरान साइड पर मौजूद फोरमैन से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, जिसके बाद उसे काम से निकाल दिया गया। इसके बाद से ही राजू रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच लगभग दस दिन पूर्व जबलपुर के नर्मदा नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर परिजन जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान राजू पासवान के रूप में की।

पुलिस द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजू पासवान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था तथा अविवाहित था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं टड़हे गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now