---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 26 जून को, राज्य और जिला टॉपर विद्यार्थियों का होगा सम्मान

On: June 25, 2025 3:09 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में आगामी गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे विद्यालय प्रांगण में “मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह” का आयोजन किया गया है। यह आयोजन विद्यालय के उन प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में है जिन्होंने 2025 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के दो छात्रों ने राज्य स्तर की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया है, वहीं गढ़वा जिला के टॉप 10 में विद्यालय के 9 छात्रों ने अपनी जगह सुनिश्चित की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि:विधायक अनंत प्रताप देव,विशिष्ट अतिथि: विद्या विकास समिति प्रदेश सचिव नकलुक कुमार शर्मा,मुख्य वक्ता:विद्या विकास समिति प्रदेश मंत्री डॉ. बृजेश कुमार आदि मौजूद होंगे।  इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने दी है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार की उठाई मांग