---Advertisement---

राज्य सरकार सीएनटी एक्ट से चंद्रवंशियों को मुक्त करे, नही तो जन आंदोलन खड़ा करेंगे – सन्नी चंद्रवंशी

On: February 26, 2024 9:43 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- जिला मुख्यालय में चंद्रवंशी सेना के द्वारा आयोजित जरासंध महोत्सव सह उलगुलान समारोह की शुरुआत, बाजार ताड से मुख्य पथ होते हुए समहारणालय लातेहार तक शोभा यात्रा निकालने के तत्पश्चात सभा में तब्दील किया गया। चंद्रवंशी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, संयोजक विनोद चंद्रवंशी, चतरा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी सीमा चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद चंचला देवी ने सयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेना प्रमुख मनोज चंद्रवंशी जी ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र और माला देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी ने कहा कि सीएनटी एक्ट से सरकार हम चंद्रवंशियों को बाहर करे या जो सुविधा एसटी, एससी को मील रही है हमें भी प्रदान करे, नही तो जन आंदोलन के माध्यम से हम अपना हक ले कर रहेगें। बहुत जल्द गढ़वा जिला से हम चंद्रवंशी सेना परिवार जाति जनगणना का कार्य शुरू कर झारखंड के हर जिले में उग्र आंदोलन करेंगे। अपनी आबादी वाले विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में हम अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाकर सरकार को आईना दिखाने का काम करेगें।

विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी सेना के शिष्टमंडल के द्वारा दो-दो बार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर से मिलकर अपनी मांग को रखे। लेकिन ये गूंगी बहरी सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। हम लोग पूरे झारखंड में जाति जनगणना कर के अपनी हिस्सेदारी छीन कर लेंगे। सीएनटी एक्ट कोढ़ है। हम चंद्रवंशियों के लिए चतरा लोकसभा प्रत्याशी सीमा चंद्रवंशी ने कहा कि सीएनटी से मुक्त होने के लिए जन आंदोलन की तैयारी शुरू करें। चंचला देवी ने कहा कि चंद्रवंशी परिवार को राजनीतिक हिस्सेदारी सभी पार्टियां देना सुनिश्चित करें। विशिष्ट अतिथि रामनाथ चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार से हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंद्रवंशी सेना प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि अगर सरकार हमे सीएनटी से बाहर नही करती है तो इसका खामियाजा सरकार को आनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। हम चंद्रवंशी समाज, अब अपनी हिस्सेदारी छीन कर लेंगे। कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर बच्चन ने किया। मौके पर चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, गुप्ता चंद्रवंशी, किरण चंद्रवंशी, अरविंद चंद्रवंशी, शैलेश चंद्रवंशी सहित हजारों लोग कार्यक्रम में शिरकत किए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now