---Advertisement---

पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों सहित संबंधित विभागों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: November 27, 2023 3:40 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

* सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से सभी करें कार्य – पुलिस अधीक्षक
* पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा सभी लोगों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा हम सभी लोगों की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है, ताकि सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं की कमी लाई जा सके।

* सड़क पर सुरक्षा ही जीवन की रक्षा है – पुलिस अधीक्षक

गढ़वा:- पुलिस केंद्र गढ़वा सभागार में पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों, NHAI, NH, PWD के अधिकारियों, मोटरयान निरीक्षक, परिवहन विभाग, गढ़वा और सड़क बनाने वाली कंपनियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक गढ़वा, द्वारा जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने को निर्देशित किया गया, साथ ही बिना हेलमेट पहने पेट्रोल लेने आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने को कहा गया। सड़क के प्रमुख मार्गो पर रेडियम स्ट्रिप टर्निंग प्वाइंट सड़क सुरक्षा से सभी मानकों को अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग समन्वय स्थापित कर वाहनों की जांच करें ताकि ऑन स्पॉट फाइन किया जा सके। पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने वाहन चालकों को अपने वाहन से संबंधित कागजात तथा हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने निदेशक किया गया,साथ ही ऐसे नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक गढ़वा के अलावा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, मोटरयान निरीक्षक गढ़वा, परिवहन विभाग के कर्मी तथा जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक और सड़क निर्माण कर रही कंपनियां के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद