July 26, 2026

सड़क पर बैठे कबूतरों पर चढ़ाई टैक्सी, बोला – सड़क इंसानों के लिए है, अरेस्ट

Picsart_23-12-05_19-14-18-933.jpg

झारखंड वार्ता

जापान:- यह मामला राजधानी ‘टोक्यो’ का है। एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा जानबूझकर कबूतरों के झुंड में टैक्सी घुसाकर एक कबूतर को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह कथित तौर पर पक्षियों के सड़क पर होने से नाराज था। 50 वर्षीय ‘अत्सुशी ओज़ावा’ ने पिछले महीने ‘टोक्यो’ में एक कबूतर को मारने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल किया था। वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टोक्यो पुलिस ने एक पशु-चिकित्सक से असहाय कबूतर का पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें मौत का कारण दर्दनाक सदमा बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी ‘अत्सुशी ओज़ावा’ ने जांचकर्ताओं के हवाले से कहा, “सड़कें इंसानों की होती हैं, इसलिए कबूतरों को रास्ते से हट जाना चाहिए था।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed