---Advertisement---

तेली साहू महासभा के वर्तमान जिला कमेटी का कार्यकाल खत्म,फिर भी न चुनाव न ही ऑडिट रिपोर्ट,उठे सवाल

On: April 12, 2026 9:09 PM
---Advertisement---

राकेश साहू अध्यक्ष और सुरेश साहू महामंत्री पद पर काबिज

जमशेदपुर:जानकी भवन कुम्हारपाड़ा साकची में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी सदस्यों ने वर्तमान जिला कमेटी के संचालन को लेकर चिंता व्यक्त किया सदस्यों का कहना है कि अखिल भारतीय तेली साहू महासभा जिला इकाई का कार्यकाल संविधान में निहित प्रावधान के तहत 3 वर्षों का है लेकिन वर्तमान कमेटी चुनाव के बाद 6 वर्ष 2 कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी सातवां वर्ष में प्रवेश कर चुका है जिला कमेटी का चुनाव फरवरी वर्ष 2020 संपन्न हुआ था।

इसके बाद भी वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू कोषाध्यक्ष सुरेश साहू महामंत्री पप्पू साहू के द्वारा ना तो किसी प्रकार का लेखा-जोखा एवं अंकेक्षक से ऑडिट रिपोर्ट दे रहे हैं ना तो चुनाव करवा रहे हैं और अवैध तरीके से पद में पदस्थापित हैI भारी वित्तीय अनियमितता समाज के अंदर कर रहे हैंI अभी भी कार्यक्रमों के नाम पर चंदा की उगाही हो रही है एवं समाज के सदस्यों के बीच आमदनी एवं खर्चा का हिसाब नहीं प्रस्तुत किया जा रहा हैI

आमसभा सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान कमेटी को दिनांक 19 अप्रैल 20 26 तक वर्तमान कमेटी को ऑडिट रिपोर्ट आमदनी खर्चा डिटेल 19 अप्रैल 20 26 के पूर्व चुनाव संचालन समिति के पास जमा करें दूसरा प्रस्ताव पारित किया गया कि चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद द्वारिका प्रसाद विनोद गुप्ता शशिकांत महाराज अधिवक्ता जवाहर साहू एवं प्रमोद साहू चुनाव संचालन समिति में नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया तीसरा प्रस्ताव वर्तमान कमेटी को चंदा देने से सभी सदस्यों ने रोक लगाई क्योंकि समाज के पैसे का उपयोग सही जगह पर नहीं हो रहा और समाज में वित्तीय अनियमित हो रही हैI
आमदनी खर्चा का ऑडिट रिपोर्ट वर्तमान कमेटी द्वारा जमा करने के बाद समाज का अभिलंब चुनाव संविधान में निहित प्रावधान के तहत करवाया जाएगाI

उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी अखिल भारतीय तेली महासभा के सदस्य विनोद गुप्ता ने दी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now