---Advertisement---

गढ़वा: सीएम हेमन्त सोरेन के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

On: September 13, 2024 2:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत के पेशका हाई स्कूल के मैदान में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन का गढ़वा जिला आगमन होने जा रहा है।

कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त शेखर जमुआर व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पेशका हाई स्कूल के मैदान पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम में किये जाने वाले आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। मैदान में स्टेज बनाने, टेंट एवं स्टॉल लगाने, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आने वाले अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार व्यवस्था आदि समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, उत्पाद अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मेराल एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित