---Advertisement---

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रथम वर्षगांठ पर विराट योग सत्र का उद्घाटन जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के ट्रस्टी ए बाबूराव ने की

On: March 20, 2024 5:36 PM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रथम वर्षगांठ के सुअवसर पर 19 मार्च 2024 मंगलवार को सिटी ग्राउंड, जगदलपुर छत्तीसगढ़ में प्रातः 5.45 बजे विराट योग सत्र के उद्घाटन समारोह में झारखंड के जमशेदपुर शहर के रंगकर्मी तथा जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के ट्रस्टी अभिनेता को आमंत्रित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलित करते हुए श्री राव ने इतने बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सौभाग्य की बात कही।

नारी सशक्तिकरण की बात पर श्री राव ने कहा कि नारी शक्ति को सम्मान देना और उन्हें पुरुषों से कम हांकना यह हमारी भूल है। आज हर कदम पर वे पुरुषों से आगे बढ़ कर काम कर रही है। मेरा मानना है कि महिलाएं घर- परिवार के साथ साथ बाहर में भी अपना सहयोग देती हैं। योग से हम सभी के शरीर और मन को लाभ मिलता है। हमारा शरीर स्वस्थ है तो मन प्रसन्न रहेगा और हर काम में मन लगेगा। नाटक में यह बात लागू होती है। महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि जब एक महिला पढ़ती है तो पूरा परिवार पढ़ता है समाज और देश का कल्याण होता है।

छत्तीसगढ़, जिला बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप जी ने झारखंड जमशेदपुर के अभिनेता, निर्देशक, ट्रस्टी ए बाबू राव से कला और संस्कृति के विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की और श्री राव को अपने शहर में कला और संस्कृति के विकास के लिए साधुवाद दिया।

पतंजलि योग परिवार समिति के आयोजकों को ए बाबू राव ने बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका धन्यवाद किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज

जमशेदपुर: ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, मां बेटा बेटी की मिली लाश

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

तमिलनाडु सीएम पद की शपथ लेते विजय ने,तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की, पिछली सरकार पर 10 लाख करोड़ कर्ज छोड़ने का आरोप