---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल, मूरी में जस्ट ए मिनट (JAM) प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया

On: May 7, 2024 1:22 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली : संत माईकल + 2 स्कूल, मुरी में इंगलिश जस्ट ए मिनट (JAM) प्रतियोगिता के विजेताओ को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 29/04/2024 को विद्यालय में आयोजित कि गई थी जिसमें वर्ग नौवी से बारहवी के बच्चो ने बढ़ चढ़‌कर हिस्सा लिया था। स्कूल के निदेशक श्री राकेश कुमार ने आशिष वचन के साथ बच्चो को इस प्रतियोगिता का महत्व बताए एवम् इस तरह के प्रतियोगिता में सभी बच्चो को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किए। स्कूल के प्राचार्य श्री सी एल प्रजापति ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में होने वाली अन्य सभी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दिए। विद्यालय के प्रबंधक डॉ रूपेश कुमार ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए एवम् कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चे अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारते है और अधिक सफलता मिलती है। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा इस तरह की प्रतियोगिता आगे भी आयोजित की जाएगी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं मनीषा सिंह, अजय चिक बड़ाइक , श्वेता रेजिश भेंगरा, रमेश गौराई, किशोर कुमार, सोमांशी तिवारी , हनी कश्यप,वी वेकेंट राव एवं विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now