

जमशेदपुर :बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां एक महिला का शव कब्र खोदकर निकल गया। मामला संदिग्ध लगने पर यह कार्रवाई की गई है। महिला की हत्या उसके पति के द्वारा ही किए जाने का आरोप गांव वालों के द्वारा लगाया जा रहा है। हालांकि पति का कहना है कि उसने खुद जहर खाकर आत्महत्या की है। महिला के शव को मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद सीओ रंजीत रंजन और बीडीओ किकू महतो की मौजूदगी में वीडियो ग्राफी कर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव वालों के मुताबिक चूना सबर नशे में धूत होकर अक्सर पत्नी मिथिला के साथ मारपीट करता था। आज सुबह भी पत्नी के साथ उसका कुछ विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी की मौत के बाद चुनाव ने पत्नी का शौक अपने घर के सामने कब्र में खोद कर दफना दिया।
इस बात की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए और शव को निकलवा कर जांच में लग गई है।
बताया जा रहा है कि मृतका का मायका पटमदा के श्रीरामपुर में है। वह मायके से लौटी उसके बाद ही विवाद शुरू हो गया। दोनों को दो नाबालिग बच्चे भी हैं। ग्रामीण चिंतित हैं कि पति अगर जेल चला जाएगा तो उनके देखभाल कौन करेगा!
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





