खासम ख़ासझारखंडपलामू

पलामू:खेत में महिला काट रही थी फसल,तलवार और कट्टा लेकर आ गया बुजुर्ग,की फायरिंग

ख़बर को शेयर करें

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के बैदा कला से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां शनिवार की सुबह बालकेश महतो की पत्नी खेत में गेहूं की फसल काट रही थी, जिसे देख नरेंद्र महतो अपने एक हाथ में तलवार और एक हाथ में देसी कट्टा लेकर मौके पर पहुंच गया। फसल नहीं काटने की चेतावनी दी। महिला द्वारा अनसुना करने पर आक्रोशित होकर नरेंद्र महतो ने देसी कट्टे से फायर कर दी। महिला अपनी जान बचाकर भाग खड़ी हुई। इस फायरिंग वह बाल बाल बच गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग नरेंद्र कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, दो खाली खोखा और तलवार बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि खेत को लेकर नरेंद्र कुमार मेहता एवं बिरजू मेहता, दामोदर महतो बालकेश महतो के बीच विवाद है।

पाटन थानेदार इंस्पेक्टर लालजी सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 7.40 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बैदाकला गांव में जमीन के लफड़े को लेकर फायरिंग की जा रही थी। थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बैदाकला गांव के आहर के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नरेन्द्र कुमार महतो बताया। वह 65 वर्षीय है और बैदाकला का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस, दो खाली खोखा और एक तलवार बरामद हुई। आरोपी के पास हथियारों का कोई वैध कागजात नहीं मिला। उसने इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिसकर्मी अमरेन्द्र कुमार की शिकायत पर पाटन थाने में आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।