झारखंड

छठव्रतियों के बीच आम की लकड़ी वितरण करने का कार्य शुरू किया गया

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के भागलपुर निवासी संध्या सोनी एवं युवा समाजसेवी दौलत सोनी ने आज मंगलवार से छठव्रतियों के बीच आम की लकड़ी वितरण करने का कार्य शुरू किया। जो छठ महापर्व तक जारी रहेगा। इस अवसर पर श्रीमती संध्या सोनी दौलत सोनी ने कहा कि उनके द्वारा पिछले वर्ष से ही उक्त कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य के तहत नगर परिषद क्षेत्र के छठव्रतियों के अलावा नगर परिषद क्षेत्र से सटे ग्रामीण क्षेत्र के छठव्रतियों के बीच आम की लकड़ी का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मंगलवार को आम की लकड़ी वितरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जो छठ महापर्व तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा को देखते हुए कुछ दिन पूर्व मेरे द्वारा दानरो नदी स्थित पीपा पुल का मरम्मती का कार्य किया गया है। ऐसे में टंडवा सहित अन्य कई मोहल्ला के छठव्रतियों को दानरो नदी स्थित छठ घाट पहुंचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आ जाने के कारण पीपा पुल बह गई थी। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए उनके द्वारा पीपा पुल की मरम्मत कराई गई थी। दौलत सोनी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व गढ़वा शहर में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ गई थी। ऐसे में डेंगू मच्छर से बचाव के लेकर उनके द्वारा नगर परिषद के विभिन्न मोहल्ले में छिड़काव किया गया था। जिससे लोगों को मच्छर के प्रकोप से निजात मिला था। उन्होंने कहा कि इसी तरह वे सामाजिक व धार्मिक कार्य करते रहते हैं। ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संध्या देवी, सविता देवी, कुसुम देवी, प्रियंका देवी, पूजा देवी, रिचा देवी, पूनम सोनी, लीला सोनी, ममता सोनी, रिंकू सोनी, रविन्द्र जायसवाल, उमेश कश्यप, मानिकचंद सोनी, संजय चौधरी, दिनेश गुप्ता, रामनारायन सोनी, सुनील कुमार, अजित कमलापुरी, विवेक सिंहा,विशाल कुमार, पवन,पप्पू, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।