---Advertisement---

ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक, बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगाकर दी जान

On: May 10, 2024 12:35 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

उत्तरप्रदेश: कानपुर में एक युवक का उसकी प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया, युवक ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने होटल में एक कमरा रेंट पर लिया। फिर वहां खुद को बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगा लिए। इससे उसकी मौत हो गई। यह घटना चकेरी थाना क्षेत्र के एक होटल की है।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के टेक्निशियन ने ग्लूकोज में बेहोशी की दवाओं का ओवरडोज लेकर होटल के कमरे में आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब होटल का कमरा नहीं खुलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो पर्दे की रॉड के सहारे ग्लूकोज की बोतल टंगी थी और युवक के दाहिने हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

मृतक का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है जो नौबस्ता के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी टेक्निशियन था। सुसाइड नोट में विजय ने लिखा “मैं विजय सिंह यादव, मेरे साथ अच्छा नहीं हुआ, तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। मेरे पांच साल तुमने बर्बाद कर दिए और आज बचा हुआ करियर भी, सभी लोग मुझे माफ करें। मैं अपनी जिंदगी से हार चुका हूं। मेरी लाश आशीष भैया को छोड़कर किसी को मत देना। गर्लफ्रेंड को तो बिल्कुल भी मत देखने देना मेरी लाश को।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें