---Advertisement---

जमशेदपुर: आम तोड़ने के विवाद में 2 सगे भाइयों में मारपीट, छोटे भाई की मौत

On: June 18, 2025 3:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना अंतर्गत बनकुंचिया गांव में आम तोड़ने को लेकर 2 सगे भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई की मौत हो गयी है। घटना के बाद मृतक तपन महतो की मां चेपी महतो के बयान पर कमलपुर थाने में बड़े बेटे कांग्रेस महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मृतक की मां ने पुलिस को दिये अपने बयान बताया है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनों के बीच बगीचे में मौजूद पेड़ में लगे आम तोड़ने को लेकर सोमवार को मारपीट हुई। बड़ा भाई कांग्रेस महतो कहने लगा कि तपन यहां का आम जमशेदपुर ले जाकर बेचना चाहता है। इसी बीच बड़े भाई ने पीछे से तपन के सिर पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची मां को भी उसने पीटा। वहीं कांग्रेस के वार से गंभीर रूप से घायल तपन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक तपन अपने दोनों बेटों के साथ जमशेदपुर में किराये के मकान में रहता था और वह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाता था, उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार होने के कारण लापता है। मृतक के दोनों बेटे पिता की मौत के बाद अब अकेले हो गये हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!