जमशेदपुरझारखंड

गायत्री परिवार के युवाओं ने रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में भोले का जलाभिषेक किया, माता से विश्व शांति की प्रार्थना की

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवाओं ने सावन के पहले सप्ताह में माँ छिन्मस्तिका मंदिर परिसर में स्थित भोले बाबा के शिवलिंग पर सामूहिक जलाभिषेक किया ।

इस अवसर 42 युवा भाई बहन टाटानगर से प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखण्ड़ के संयोजक संतोष कुमार राय के नेतृत्व में रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर पहुंच कर माता छिन्मस्तिका देवी से विश्व शांति हेतु प्रार्थना किये ।

वापसी के क्रम मे टिकर में स्थित गायत्री चेतना केंद्र में गायत्री परिवार टाटानगर की वरिष्ठ बहन सुषमा पात्रों से मिलकर मिशन के क्रियाकलापों पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ ।

इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुग‌ दल के भाई रजनीश चौधरी, शंकर कुमार,दीपक कुमार साव, कुंवर प्रसाद मालाकार,राहुल भगत,अमरजीत कुमार ,बासुदेव पाल आदि मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।