---Advertisement---

गायत्री परिवार के युवाओं ने 30 स्थानों पर नौ कुंडीय यज्ञ करवाया

On: February 2, 2024 11:16 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल ने मिलकर पूर्वी सिंहभूम जिले के 30 स्थानों पर 9 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ संपन्न करवाया ।


जबकि पहला नौ कुंडीय महायज्ञ वर्ष 2023 के वृक्षारोपण पूर्णाहुति के अवसर पर अक्टूबर महीने में श्रीनाथ शिखर ,मानगो के परिसर में किया गया, तब मन में यह भाव आया की आने वाले समय में मुंबई अश्वमेध यज्ञ की सफलता हेतु अलग-अलग 24 स्थनों पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ करवाया जाए ।

जो की संकल्प में परिवर्तित हुआ एवं जिसके लिए आशीर्वाद गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से भी प्राप्त हुई ।

अब तक पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों में 30 स्थानों पर 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ संपन्न हो चुका है तथा माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक यह आगे भी जारी रहेगा । इन यज्ञीय सृंखला के माध्यम से 10000 से ज्यादा लोगों तो गुरुजी के बिचारों को पहुंचाया गया ।

इस आयोजन में मुख्य रूप से देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से इंटर्नशिप में आई तीन देवकन्याओं के साथ-साथ टोली के संचालक श्री गुरुदेव महतो जी का भरपूर सहयोग मिला । यह आयोजन जमशेदपुर के मानगो, साकची,बारीडीह, भुइयांडीह, भालूबासा,कदमा, सोनारी, आदित्यपुर, गालूडीह, चाकुलिया,नर्शिगगढ़, कोकपारा, घाटशिला आदि कई स्थानों पर संपन्न हुआ।


इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना तन-मन-धन ललगाया ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील