---Advertisement---

गायत्री परिवार के युवाओं ने जन्माष्टमी पर पौधा रोपण किया

On: August 26, 2024 3:20 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल ये युवा साथियों ने पटमदा से 30 km दुर राधा कृष्ण मंदिर (बामु साधु आश्रम)के परिसर में 301 पौधों का रोपण किया ।


इसके साथ ही स्थानीय विद्यालय के बच्चों के बिच गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका के साथ कॉपी पेंसिल का वितरण किया गया । इस अवसर पर पुरुलिया शक्तिपीठ के ट्रस्टी बहन गायत्री सिंघानिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । टाटानगर महिला मंडल के बहन रेखा शर्मा और मंजू मोदी अपने 20 बहनों के साथ इस आयोजन में संमिलित हुए ।


सारा पौधा भगेरिया फाउंडेशन के संचालक श्री प्रमोद जी के तरफ से प्राप्त हुए । सारे पौधों के देख भाल के लिए ग्राम के स्थानीय युवाओं का एक मंडल, नवयुगदल का गठन किया गया ।

इस मंडल का संचालक श्री अजय महतो और सह संचालक श्री बलराम महतो जी को बनाया गया । इस अवसर पर प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ झारखण्ड के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय अपने नवयुगदल के युवा साथियों के साथ भाग ले कर स्थानीय युवा मंडल का मनोबल बढ़ाया ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now