---Advertisement---

जयालक्ष्मी स्मृति बाल नाट्य महोत्सव में रंगकर्मियों समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

On: December 14, 2023 3:44 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जयालक्ष्मी स्मृति बाल नाट्य महोत्सव के अंतर्गत 24वीं अखिल भारतीय बाल नाट्य, लोक नृत्य, गीत और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता 09 से 11 दिसंबर 2023 को स्थानीय आंध्रा एसोसिएशन प्रेक्षागृह, कदमा में हमारी संस्था और आंध्रा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम में हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष समाज के रंगकर्मी, समाजसेवी को सम्मानित करती है।

इस क्रम में प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा जी को उनके उत्कृष्ट समाज सेवा और रंगकर्म ज्ञाता को उनके कार्यालय में एक श्रीफल, शाल, सम्मानपत्र, स्मृति चिन्ह, स्मारिका और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भी प्रश्न चित्त होकर संस्था का आभार जताया और संस्था को साधुवाद देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।

साथ ही श्रीमती सबिता महतो जी, पर्यावरण एवम प्रदूषण समिति, झारखंड विधान सभा, रांची। समाजसेवा के लिए उन्हें संस्था द्वारा उनके निवास पर एक श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ, सम्मान पत्र और स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने भी कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी और संस्था को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

पवन कुमार, प्रबंधक और ए बाबू राव ट्रस्टी ने मिलकर इन्हें सम्मानित किया।


Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा