---Advertisement---

देवघर: दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद

On: April 15, 2025 1:35 PM
---Advertisement---

देवघर: भोले बाबा की नगरी से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां दिन दहाड़े पुराने तीन नंबर फाड़ी मुहल्ला स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव के फ्लैट में 50 लाख की चोरी कर चोरों ने अपना दुस्साहस का परिचय दिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी केअनुसार व्यवसायी विमल अग्रवाल के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की नकदी और आभूषण कर दिनदहाड़े उड़ा ले गए।फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

पीड़ित व्यवसायी विमल कुमार अग्रवाल ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विमल अग्रवाल की पत्नी शादी में गई थी घर खाली था। विमल अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता गई हैं।प्रतिदिन की तरह वे सुबह फ्लैट में ताला लगाकर झौंसागढ़ी स्थित अपने मोटर पंप स्टोर गए थे।दोपहर में जब लौटे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाज़ा टूटा हुआ है और कमरों का सामान बिखरा पड़ा है।जांच करने पर पता चला कि अलमारी से नगद राशि, सोने-चांदी के जेवरात और हीरे की ज्वेलरी गायब हैं।अनुमानतः चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। जुटीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।व्यवसायी और स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

झारखंड में महिला उद्यमियों की नई ताकत बनी मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड