बोकारो काला पत्थर इलाके में चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर कमरे में बंद कर दिया और आसानी से चोरी कर फरार हो गये. पीड़ितों में तुलसी महतो, आशु गोराई, जगरनाथ कुमार व लालदेव गोराई शामिल हैं. इन सभी के घर काला पत्थर इलाके में एक ही मोहल्ले में हैं. घटना बीती रात की बतायी जा रही है. पीड़ितों के मुताबिक देर रात वे सो रहे थे तभी चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सुबह उठने पर पता चला कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. चारों घरों से कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी हो गये. सबसे अधिक क्षति तुलसी महतो व लालदेव गोराई के घर में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
Source link



