झारखंड

राज्य में 26 दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रहने के आसार, ठंड से मिल सकती है राहत

झारखंड वार्ता

रांची:- आने वाले कुछ दिनों के दौरान राज्यवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 26 दिसंबर तक राज्य में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। आंशिक बादल के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। 26 दिंसबर तक राज्य वासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। आंशिक बादल का असर रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो जिला में भी देखा जायेगा। हालांकि पश्चिमी जिलों में इस दौरान ठंड से राहत नहीं मिलने की बात की गयी है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!