---Advertisement---

चंपई से बैर नहीं भाजपा की खैर नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

On: September 3, 2024 4:18 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड भक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आदिवासी समाज के लोग उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया है। आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि चंपई सोरेन से बैर नहीं परंतु भाजपा की खैर नहीं। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। कहा है कि चंपई सोरेन के साथ आदिवासी समाज के लोग थे और उनकी इज्जत होती थी परंतु भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन से आदिवासी समाज के लोगों ने दूरी बनाना शुरू कर दिया है। आदिवासी समाज के लोग किसी भी कीमत में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं करेंगे। यह बदलाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। अगर चंपई सोरेन कोई संगठन बनाकर या अलग राजनीतिक दल बनाते अथवा निर्दलीय भी चुनाव लड़ेंगे तो आदिवासी समाज के लोगों का समर्थन मिलता, परंतु  भाजपा के साथ कोई समझौता आदिवासी समाज के लोग नहीं करेंगे। बीते लोकसभा चुनाव में इसी कारण से सभी आरक्षित सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की हार हुई। भारतीय जनता पार्टी के पास आदिवासी समाज के कई दिग्गज नेता है वे नेता भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष आदिवासी वोट नहीं  गिरवा सकें। इसके बहुत सारे कारण है। अब आलम यह है कि आदिवासी नेता भी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। चंपई सोरेन किस दबाव में आकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इसकी चर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। अब ग्रामीण राजनीतिक रूप से काफी जागरूक हो गए है। भारतीय जनता पार्टी की चाल चरित्र और नीति से ग्रामीण वाकिफ है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व झारखंड चुनाव को लेकर घबराई हुई है इसलिए दबाव डालकर ईडी और सीबीआई का भय दिखा कर दूसरे दलों को कमजोर करने के लिए भाजपा में ला रहे हैं परंतु इससे भाजपा को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न