---Advertisement---

झारखण्ड सरकार के बजट में छात्र एवं युवा के हित में कुछ नहीं – ओम वर्मा

On: February 27, 2024 12:27 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- आज रविवार (27 फरवरी) को अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2024 के बजट में छात्र एवं युवा वर्ग के लिए कुछ भी नही दिया गया है। जो सरकार, छात्र एवं युवा के नाम पर बरगला कर सत्ता में आई थी, अब अपने सत्ता के नशे में चूर हो कर छात्र एवं युवा विरोधी कार्य कर रही है। शिक्षा का भी बजट कम कर दिया गया है। ना रोजगार, ना ही शिक्षा और ना ही स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में कोई भी काम कर रही है। छात्र एवं युवा आज के दिन में पढाई लिखाई छोड़, रोजगार के लिए आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी सरकार अपनी गहरी निद्रा में सोई हुई है। इस बजट में राज्य सरकार 4 साल बीत जाने के बाद भी अपना कोई भी वादा का पूरा करते नही दिख रही है। राज्य के युवाओं में बड़ा आक्रोश देखने को मिल रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में युवा, एकजुट होकर सत्ता का परिवर्तन करने का भी काम करेंगे। इस बजट में बेरोजगारी दूर करने के लिए किसी भी प्रकार की योजना नही दिखाई पड़ती है। ना ही सरकार अपने वादा के अनुरूप सरकारी बहाली दे पा रही है । इस बजट को छात्र एवं युवा, सांत्वना पुरस्कार के रूप में पाकर ठगा महसूस कर रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार